हरियाणा में प्री मानसून बारिश से 30 दिन से लगातार चल रही हीटवेव पर ब्रेक लग गया। देर रात बदले मौसम के मिजाज से दिन के तापमान में 5 डिग्री तक गिरावट आई। पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत समेत कई जिलों में प्री-मानसून की बारिश हुई।

इस दौरान आंधी चलने से कई जिलों में बिजली सप्लाई ठप हो गई।

आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग ने जिल जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है उनमें करनाल, इंद्री, रादौर, कैथल, नीलोखेड़ी, थानेसर, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा , जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला शामिल हैं। यहां आकाशीय बिजली गिरने को लेकर वॉर्निंग दी गई है। वहीं 60 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

इसके साथ हांसी, हिसार, आदमपुर, नारनौंद, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, घरौंडा, गोहाना, जुलाना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध, नरवाना, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, गुहला, कालका और को येलो अलर्ट पर रखा गया है। यहां गरज-चमक के साथ बादल छाएंगे। हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक होगी।

मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। करनाल में यह 41.4 डिग्री पर आ गया। नूंह में सबसे अधिक 45.3 डिग्री दर्ज किया गया। अभी दिन का औसतन तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 2 दिन यानी 21 जून तक कहीं-कहीं बूंदाबांदी या बारिश के आसार हैं।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!