रोहतक, 25 अक्टूबर। हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से स्थानीय मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला प्रातः 9ः30 बजे स्थानीय लघु सचिवालय भवन स्थित मंडल रोजगार कार्यालय के हॉल नंबर 301 में आयोजित होगा। इसमें 2 से 3 प्रतिष्ठान (नियोक्ता) भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएंगे।
उपायुक्त सतबीर सिंह ने जिला के युवाओं एवं नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों से आह्वान किया कि वे इस रोजगार मेले में बढ़-चढ़कर भाग लें और उपलब्ध रोजगार अवसरों का लाभ उठाएं। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे रोजगार मेले नियोक्ताओं और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के बीच सीधा संपर्क स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इस रोजगार मेले में रोहतक तथा आसपास के जिलों के कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों एवं आईटीआई से शिक्षा प्राप्त करने वाले डिप्लोमाधारी, स्नातक, स्नातकोत्तर, 12वीं पास तथा अन्य योग्यताओं वाले नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले के लिए 12वीं पास एवं डिप्लोमा सहित विभिन्न योग्यताओं से संबंधित रिक्तियां प्राप्त हुई हैं।
सतबीर सिंह ने युवाओं का अपील की कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए निर्धारित समय पर रोजगार मेले में पहुंचें। रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी हरियाणा रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्ीतमगण्हवअण्पद पर भी अपना पंजीकरण करवाएं, ताकि वे भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार मेलों की जानकारी प्राप्त कर सकें और उनमें भाग लेकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से योग्य अभ्यर्थियों को अपनी प्रतिभा और कौशल के अनुरूप नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
0 0  00 0 0 0 0 0 0 0

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!