हरियाणा रोडवेज जागृति मंच की राज्य कमेटी का शिष्टमंडल माननीय परिवहन मंत्री असीम गोयल से उनके निवास स्थान चंडीगढ़ में मिले और हरियाणा राज्य परिवहन में कार्यरत चालक परिचालक भाइयों की मांगों को लेकर 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा ।

जिसमें चालक परिचालक के पे ग्रेड में बढ़ोतरी की जाए , वर्ष 2016 में आऊट सोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत नियुक्त चालक को डेट ऑफ ज्वाइनिंग से पक्का किया जाए, चालक परिचालक कर्मचारी को जोखिम भत्ता दिया जाए, चालक परिचालक कर्मचारी का वर्दी भत्ता, जूता भत्ता और धुलाई भत्ता बढ़ाया जाए और चालक परिचालक कर्मचारी बकाया सारा बोनस दिया जाए तथा रिटायर कर्मचारियों को पहले की तरह मुफ्त आने जाने की सुविधा बहाल की जाए ।

जिस पर माननीय परिवहन मंत्री असीम गोयल ने सभी मांगों पर बिंदूवार विस्तार से सकारात्मक वार्ता की और यह ठोस आश्वासन भी दिया कि इन सभी 6 मांगों पर हरियाणा सरकार जल्द से जल्द कार्यवाही करेगी और संबंधित कर्मचारियों को लाभान्वित किया जाएगा । इस मौके पर राज्य प्रधान सुरेंद्र सिंह, राज्य महासचिव राजबीर सैनी, राज्य उप प्रधान अभिषेक शर्मा, राज्य खजांची सुनील शर्मा व अमन कुमार, कानूनी सलाहकार संदीप खटकड़, मुख्य सलाहकार प्रीतम बागड़ी व सुनील वर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे ।


हरियाणा रोडवेज जागृति मंच रजिस्टर्ड नंबर 2089 हमेशा ही कर्मचारी हित में इसी प्रकार मांगों को लागू करवाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास करता आया है और भविष्य में भी इसी प्रकार अपनी मांगों और मौलिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए हमेशा इसी प्रकार लड़ाई लड़ता रहेगा ।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!