रोहतक। आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बड़ी रैली और उसके बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के मार्च को लेकर रोहतक में बैठक हुई।
इस मौके पर रैली के रोहतक प्रभारी रोहित चौधरी ज़ी का जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी व जिलाध्यक्ष ग्रामीण बलवान रंगा ने बुके देकर स्वागत किया!

बैठक के दौरान रोहित चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रैली का टारगेट पूरे हिंदुस्तान में 10 लाख लोगों का रखा गया है, जिसमें अकेले हरियाणा कांग्रेस ने 3 लाख लोगों को दिल्ली ले जाने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने कहा –

“ये रैली बहुत ही ऐतिहासिक होने वाली है। हिंदुस्तान में लोकतंत्र को बचाने के लिए जो संघर्ष जारी है, उसमें इंडिया ब्लॉक की सभी पार्टियों के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहेंगे। ये हिंदुस्तान की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगी।”

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल –

भाजपा के वोट चोरी नहीं हुई तो विधायक कैसे जीते, इस्तीफा दें वाले बयान पर पलटवार करते हुए नेता ने कहा कि वो चाहते हैं विपक्ष पूरा साफ हो जाए, हम उनके जाल में फंसने वाले नहीं हैं। हमारे कार्यकर्ता स्ट्रांग थे, वोट चोरी के बाद भी जीत गए।

चक्रवर्ती शर्मा ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा –

“हिंदुस्तान का चुनाव आयोग पूरी दुनिया में साख रखता था, उस साख को खत्म करने का काम भाजपा ने किया है। वोटों का एडिशन, डिलीशन और चोरी चाहे ईवीएम से हो या वोटों से, उसकी निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह उठा है। हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव से पहले हजारों वोट ऐड हो जाते हैं और बाद में डिलीट हो जाते हैं। राय हल्के में एक ब्राजील की फिल्म एक्ट्रेस के नाम पर 40 वोट बने मिले। करण सिंह दलाल ने सबसे पहले केस डाला, हाईकोर्ट में आज भी 18-20 एप्लीकेशन पेंडिंग हैं।”

ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग –

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सबसे पहले हरियाणा में वोट चोरी का पूरा ब्यौरा देश के सामने रखा था। अगर इतनी ही पारदर्शिता है तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह 20 दिन संसद में राहुल गांधी के सवालों से क्यों नहीं भागे?

“हमारी मांग है ज्ञानेश कुमार को हटाया नहीं, बल्कि गिरफ्तार कर उम्रकैद दी जाए। उसने पूरे देश के प्रजातंत्र को मारने का घिनौना अपराध किया है। 1 तारीख को दिल्ली जाम होगी, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना पड़ेगा और ये सिलसिला मोदी तक जाएगा।”

Gen-Z आंदोलन पर बोले –

दिल्ली में Gen-Z आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि मेरी बेटी खुद उस प्रदर्शन में गई थी। भाजपा के परिवारों के बच्चे ही उस आंदोलन में अपने ही खिलाफ खड़े हो गए, इसलिए उनकी नींव खिसक गई और HRD मिनिस्टर का इस्तीफा लेना पड़ा।

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में है तो उसका काम युवाओं को रोजगार देना, नशा और क्राइम खत्म करना होना चाहिए, लेकिन वो आज भी विपक्ष की भूमिका में है और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे बयान दे रही है।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता चक्रवर्ती शर्मा
सांसद प्रतिनिधि सुलभ गूगनानी
जिला उपाध्यक्ष कदम सिँह अहलावत
संगठन जिला महासचिव वीरेंद्र सचदेवा
जिला महासचिव विकास गोयल
जिला जिला महासचिव चरनजीत शर्मा
जिला महासचिव विजय ठेकेदार
जिला महासचिव रोबिन सचदेवा
जिला सचिव संजय दलाल
जिला सचिव सुनील बड़क
जिला सचिव अनिल सैनी
जिला सचिव अनिल दुरेजा
जिला सचिव सुशील जांगड़ा
जिला सचिव राजबीर बैरागी
जितेंद्र बाल्मीकि
निर्मल बल्हारा.
मुकेश श्युराण
डॉ निर्मला चौधरी राजदुलारी , धनपति हुड्डा,
अमित गुलाटी , विनोद काका,
बिजेंद्र सांगवान
जीत सिंह सैनी
सुरजीत सिंह
सुरेन्द्र हुड्डा
सुमित खरोड़
प्रविणेद्र राणा

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!