रोहतक शहर की बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में कुछ शरारती लड़कों द्वारा लड़कियों को परेशान करने की शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने यूनिवर्सिटी की कैंटीन पर छापा मारा और वहां बैठे युवाओं से पूछताछ की। कुछ युवक यूनिवर्सिटी के बाहर से मिले, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।

महिला थाना पुलिस को लड़कियों के साथ छेड़छाड़ होने की शिकायत मिल रही थी। सबसे अधिक शिकायत बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी से आ रही थी। जिसके चलते महिला थाना एसएचओ मीना के नेतृत्व में पीसीआर दोपहर के समय यूनिवर्सिटी पहुंची। टीम ने वहां मौजूद युवाओं से पूछताछ की और उनके आईकार्ड भी चेक किए गए।

महिला थाना टीम ने कैंटीन के अंदर व बाहर बैठे युवाओं से पूछताछ की और यूनिवर्सिटी का आईकार्ड मांगा। कुछ युवाओं ने कहा कि वह यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट नहीं है। ऐसे में एसएचओ मीना ने युवाओं को चेतावनी दी कि कॉलेज कैंपस की कैंटीन में दोबारा दिखाई नहीं देने चाहिए। कैंटीन यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट के लिए है।

एसएचओ मीना ने कैंटीन संचालक को भी चेतावनी दी कि यूनिवर्सिटी स्टूडेंट के अलावा बाहरी युवकों को अंदर ना आने दें। बाहर से आने वाले युवक ही लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते हैं, उनके ऊपर कॉमेंट पास करते है, जिसके कारण लड़कियां अपने आप को असहज महसूस करती है।

महिला थाना एसएचओ मीना ने बताया कि स्कूल व कॉलेजों के अंदर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ के मामले सामने आते है। ऐसे में महिला पुलिस की टीम निरंतर स्कूल व कॉलेजों में औचक निरीक्षण कर जांच करती है। ऐसे युवाओं को पकड़ा जाता है, जो लड़कियों को परेशान करते है। आज निरीक्षण के दौरान अधिकांश यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट की मिले है। कुछ युवक बाहर के थे, जिन्हें चेतावनी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!