हरियाणा के उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने अनुकंपा आधार पर नौकरी देने की प्रक्रिया को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। निगम ने दूसरा रिमाइंडर जारी करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को 5 मई 2026 तक पात्र आश्रितों का अपडेटेड ब्योरा भेजने के निर्देश दिए हैं।

निगम के आदेश के अनुसार, इससे पहले 9 अप्रैल और 24 अप्रैल को भी जानकारी मांगी गई थी, लेकिन अब तक पूरा डेटा नहीं मिल पाया है। इसी वजह से कई मामले लंबित पड़े हैं और उच्च स्तर पर स्वीकृति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस काम को ‘मोस्ट अर्जेंट’ मानते हुए तय समय सीमा के भीतर पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि लंबित मामलों का जल्द निपटारा किया जा सके।

निगम ने स्पष्ट किया है कि सभी सर्कल और संबंधित अधिकारी निर्धारित फॉर्मेट में पात्र आश्रितों का पूरा विवरण, संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर सहित, हार्ड कॉपी और एक्सेल शीट दोनों रूपों में अनिवार्य रूप से भेजें। यह भी कहा गया है कि यह जानकारी मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के समक्ष अनुमोदन के लिए रखी जानी है, इसलिए समयसीमा का सख्ती से पालन किया जाए।

निगम ने कार्य को “मोस्ट अर्जेंट” बताते हुए 5 मई 2026 सुबह 11 बजे तक हर हाल में जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!