नगर निगम संयुक्त आयुक्त मंजीत सिंह ने बताया कि घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य जारी है तथा शहर में सफाई के कार्य को करवाया जा रहा है जिसके लिए नगर निगम की त्र द्वारा रात के समय में भी सेकेंडरी प्वाइंट्स से कूड़े को उठवाया जा रहा है ताकि इन स्थानों पर कूड़ा अधिक मात्रा में जमा न हो। घर-घर से कूड़ा उठाने वाले वाहनो द्वारा निर्धारित रूट के अनुसार घर-घर से कूड़ा एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेकेंडरी कचरा प्वाइंट्स की नियमित निगरानी एवं सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कल रात को भी नगर निगम की टीमो द्वारा 42 कूड़ा बिन्दुओ से लगभग 88 टन कूड़ा उठवाया गया तथा नगर निगम कूड़ा प्रबधन प्लांट पर 281 टन से अधिक कूड़ा पहुंचा। सफाई टीमों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थान पर कूड़ा लंबे समय तक जमा न रहने दिया जाए तथा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे, खाली प्लाटों एवं खुले मैदानों में कूड़ा न डालें। अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कूड़े को कूड़ा लेने वालो वाहन में ही डाले। नागरिकों की शिकायतों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आने वाले स्वच्छता संबंधी मामलों का भी संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी घर/दुकान/संस्थान से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा तो शिकायत 7303050200 व 7303050800 व सफाई कार्य न होने पर 18001805007, 8295900992 नम्बरो पर दर्ज करवाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!