रोहतक पुलिस की टीम ने मानसरोवर पार्क के सामने से हुई स्कूटी चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दुर्गा कालोनी निवासी प्रमोद की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 28.07.2026 को प्रमोद ने अपनी स्कूटी मानसरोवर पार्क के सामने खडी की थी। वापिस आने पर प्रमोद को अपनी स्कूटी नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच सह.उप.नि विकास द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 05.09.2026 को आरोपी कमल पुत्र धनेश्वर निवासी विजय नगर व प्रशांत पुत्र अरविन्द निवासी झज्जर चुंगी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से स्कूटी चोरी की दो व मोटरसाइकिल चोरी की एक वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपियो ने दो स्कूटी व एक मोटरसाइकिल दिल्ली से चोरी की है जिस संदर्भ मे आरोपियो के खिलाफ दिल्ली मे अभियोग दर्ज है। आरोपियो से दिल्ली से की गई चोरीशुदा दो स्कुटी व एक मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. कमल पुत्र धनेश्वर निवासी विजय नगर रोहतक ।
  2. प्रशांत पुत्र अरविन्द निवासी झज्जर चुंगी रोहतक।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 134 दिनांक 29.07.2026 धारा 305 बीएनएस थाना सिविल लाईन रोहतक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!