जीवन में एड़ियों में दर्द होना एक आम समस्या बन गई है| इससे हमारी दिनचर्या भी काफी हद तक प्रभावित होती है| कभी कभी एड़ी का दर्द जाने का नाम ही नहीं लेता | ये बहुत ही दर्दभरा अनुभव हो सकता है| इसके चलते पिण्ड़लियों और पूरे तलवों में भी आगे परेशानी हो सकती है|एड़ी में दर्द अमूमन ग़लत माँप के जूते व चप्पल आदि पहनने से होता है| पुरुषों के मुकाबले ये दर्द महिलओं में ज्यादातर होता है क्योंकि वे ऊँची हील के सैण्डल आदि पहनती हैं| वहीं पुरुषों में भी टाइट जूतें पहनना इसका कारण बन सकते है| एड़ी में दर्द के अन्य कारणों मे स्ट्रेस,फ्रैक्चर, टेंडोनाइटिस, अर्थराइटिस आदि शामिल हैं|एड़ियों में दर्द के कारण चलना भी बहुत मुश्किल हो जाता है| वहीं कभी कभी तो दर्द के साथ सूजन व कसाव भी मालूम होने लगता है| ऐसे में अगर आप भी एड़ियों दर्द की समस्या से दो चार हो रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कुछ अचूक घरेलू उपाय,जिनकी मदद से आपकी एड़ियों में दर्द की शिकायत खत्म हो जाएगी|
जानिए तरीक़े:
1.बर्फ का प्रयोग :-एड़ी में दर्द होने पर बर्फ़ का प्रयोग करने से राहत मिलती है| ऐसा करने से एडी का तापमान कम हो जाता है और दर्द में कमी आती है| एड़ी के दर्द के दर्द और सूजन को कम करने का यह एक कारगर और आसान उपाय है| इसे प्रयोग करने के लिए आप एक पॉलीथीन के पाउच में बर्फ के पॉच-सात टुकड़े डालकर उसका मुँह रबर-बैण्ड़ से बंद कर दीजिए| अब इस पैकेट को साफ कॉटन के कपड़े में लपेट कर दर्द वाले हिस्से पर 15 मिनट तक रखें| आप ऐसा एक दिन में 4 से 5 बार कर सकते हैं| आपको यह भी ख़याल रखना है कि बर्फ को स्किन पर कहीं भी ज्यादा देर तक सीधे-सीधे नही लगाएं .ऐसा करने से आपकी त्वचा बर्फ की ठण्ड़क से जल भी सकती है|
2.एडी की मालिश :-मालिश करने से भी आपको एड़ी के दर्द में लाभ मिलता है| इसमें मालिश करना दर्द से राहत के लिए एक बेहतरीन उपाय होता है| इससे आपको दर्द से तुरंत राहत मिल सकती है| मालिश करने से एड़ी की माँसपेशियों को शिथिलता मिलती है व रक्त संचार बढ़ता है,जिस कारण दर्द आसानी से दूर हो जाता है| एड़ी के दर्द में आप मालिश के साथ ही व्यायाम भी कर सकते हैं| इससे जल्द फ़ायदा मिलेगा, आप मालिश करने के लिए जैतून, नारियल, सरसों अथवा तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं|
मालिश की विधि—आपको थोड़े से तेल को हल्का गुनगुना करके एडी पर लगाना है इसके बाद दोनों हाथों के अंगूठों और अंगुठों के पास की दो उंगलियों से मालिश करिए.| उंगलियों से मालिश करते हुए अंगुठों से साईड में दबाव देने का काम करें आप इसे 10 मिनट तक कर सकते हैं|
सेंधा नमक का प्रयोग :-सेंधा नमक दर्द व सूजन को दूर करने का एक कारगर उपाय है| सेंधा नमक का प्रयोग एडी के दर्द जल्द ही ठीक कर देता है| इसको गर्म पानी में डालकर भाप लेने से राहत मिलती है| इस प्रयोग को करने के लिए आप एक चौड़ी बाल्टी में 4-5 लीटर गरम पानी ड़ालें जो ज्यादा तेज गरम ना हो| इस पानी में 4-5 चम्मच सेंधा नमक ड़ाल दीजिए| अब इसमें 15-20 मिनट के लिये अपने पैरों को डुबोकर रख.उसके बाद आप अपमे पैरों को पोंछकर एडियों पर कोई कोल्डक्रीम लगाकर 5मिनट तक मालिश करें.इसके रोज़ प्रयोग करने से एड़ी का दर्द भाग जाएगा|
सेब के सिरके की सिकाई :-सेब के सिरके के इस्तेमाल के लिए आप आधे कप पानी में एक चौथाई कप सेब का सिरका मिला लें,अब इसको हल्की आग पर गर्म कर ले और जब गर्म हो जाये तो साफ सूती कपड़े की चार तह बनाकर उसको इस गर्म मिश्रण में भिगोयें ,अब फिर इसको बाहर निकालकर हल्का निचोड़ दें और एडी पर लपेट दें| आप हर दो-तीन मिनट के बाद पट्टी को बदलते रहें. तकरीबन 15-20 मिनट तक यह प्रक्रिया करते रहें|
Note: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि Digital Bhoomi किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
