रोहतक पुलिस की सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने दौराने युवक को नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवक से कुल 186 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि स.उप.नि. जसबीर के नेतृत्व मे सीआईए-2 स्टाफ की टीम महम आउटर बाईपास के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की महम निवासी युवक नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये भैणी महारजपुर रेलवे ओवर ब्रीज के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुभाष पुत्र जगदीश निवासी भैणी भैरो के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास 186 ग्राम चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना महम मे अभियोग संख्या 166/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!