दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में थोड़ी देर पहले एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अफसरों के अनुसार, अब तक कम से कम तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि चार लोग आग की चपेट में आकर झुलस गए हैं।

Delhi Malviya Nagar Fire Live: दिल्ली के पॉश इलाके मालवीय नगर में बुधवार सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब हौज रानी स्थित एक होटल-रेस्टोरेंट में अचानक भीषण आग भड़क उठी. कुछ ही मिनटों में धुएं ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर फंसे लोग जान बचाने के लिए खिड़कियों और बालकनी की ओर भागने लगे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हालात इतने डरावने थे कि कई लोगों ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई. इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी की इमारतों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. हादसे में 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!