रोहतक जिले के जींद रोड स्थित पावर हाउस के पीछे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के फार्म हाउस के सामने खाली प्लाट में एक व्यक्ति का शव गली सड़ी हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास क्षेत्र के लोग शव को लेकर चर्चा करते दिखे। वहीं सूचना पाकर ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया।

मृतक का शव 7-8 दिन पुराना दिखाई दे रहा है, क्योंकि शव पूरी तरह से काला पड़ चुका है। वहीं शव को कुत्तों व जंगली जानवरों ने भी नोंचा हुआ है। मृतक का चेहरा काला पड़ने व गल जाने के कारण अभी तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस शव की पहचान करवाने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए आसपास के एरिया में लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

प्लाट में शव गली सड़ी हालत में पड़ा हुआ था, जिसके कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई थी। दुर्गंध के कारण आसपास के एरिया में रहने वाले लोगों को परेशानी होने लगी तो लोगों ने मौके पर जाकर देखा, जहां एक शव पड़ा मिला। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

शव कई दिन पुराना है, क्योंकि शव की हालत खराब हो चुकी है। जंगली जानवरों व कुत्तों ने शव को नोंचा हुआ है। एक पैर ही हड्डियां तक दिख रही है। संभव है कि व्यक्ति की हत्या करके शव को प्लॉट में डाला गया हो या शराब पीने के बाद शौचालय की तरफ गया और गिरने के कारण मौत हुई हो, लेकिन मौत के असल कारण का पता पोस्टमॉर्टम के बाद ही लगेगा।

ओल्ड सब्जी मंडी थाना पुलिस ने बताया कि खाली प्लॉट में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस भेज दिया। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव की शिनाख्त करवाने के लिए पुलिस जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!