हरियाणा पुलिस भर्ती में पारदर्शिता और सटीक समय मापन सुनिश्चित करने के लिए फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) के दौरान दौड़ के समय अभ्‍यर्थियों के पैरों में RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप या आधुनिक सेंसर तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

पुलिस भर्ती के पुरुष उम्मीदवारों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी। दौड़ के दौरान पैरों में लगने वाली ये हाईटेक चिप समय और कदमों की सटीक की गणना करेंगी। जिससे भर्ती सिस्टम में पूरी पारदर्शिता बनी रहेगी। वहीं स्क्रीन पर भी सामने कैंडिडेट को समय दिखाई देगा।

पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में हरियाणा स्टाफ सिलेक्श कमीशन द्वारा PST के लिए CCTV कैमरे लगवाए जा रहे हैं। एजेंसियां करीब 15 मई तक इन कार्यों को पूरा करेंगी, जिसके बाद PST का शैड्यूल जारी किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि 20 मई के आसपास PST का पहला बैच शुरू होगा। हरियाणा स्टाफ सिलेक्श कमीशन के अधिकारी PST सुबह व शाम के सत्र में करवाने की तैयारी कर रहे हैं। क्योंकि गर्मी के मौसम के चलते कैंडिडेट को दिक्कत हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंबलूेंस व ORS मौके पर रखा जाएगा। शुरूआती चरण में हर दिन 500 कैंडिडेट बुलाए जा सकते हैं, उसके बाद संख्या बढ़ाई जाएगी।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) चल रहा है। प्रक्रिया 15 अप्रैल से ताऊ देवीलाल स्टेडियम (पंचकूला) में शुरू हुई थी। 30 अप्रैल तक 20 हजार कैंडिडेट PMT दे चुके हैं। ऐसे में नए शेड्यूल 5 से 9 मई तक यह आंकड़ा 30 हजार क्रॉस कर जाएगा। सुबह 6:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयोग ने कंपनियों से टाइअप कर लिया है। युवाओं की हाइट व छाती मापने के लिए जर्मन मशीनें मंगवाई गई हैं। आयोग ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) के लिए करीब 25 मशीन मंगवाई हैं। बताया जा रहा है कि मशीनों में सेंसर लगे हुए हैं। अगर किसी ने ऐड़ी को उठाया तो स्क्रीन पर जीरो आ जाएगी। ऐसे में कोई भी युवक चालाकी नहीं कर सकेगा।

फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) में जो युवा सफल होते हैं, उन्हें फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST ) के लिए बुलाया जाएगा। स्क्रीनिंग टेस्ट में जो युवा सफल रहेंगे, उन्हें फिर लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा से पहले की पूरी प्रक्रिया 85 दिन में पूरी कर ली जाएगी। यानी की जुलाई के बाद लिखित परीक्षा का प्रोसेस शुरू हो सकता है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!