रोहतक पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने बताया कि इस महीने 14 से 26 जुलाई 2022 तक काव़ड यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु हरिद्वार (उत्तर प्रदेश) से कावड़ लेकर अपने-अपने गतव्य की तरफ प्रस्थान करेंगे। उत्तराखंड जाने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए कावड-मेला 2022 खोला गया है। इस दौरान उत्तराखंड पुलिस द्वारा कांवड़ मेला के लिए आनलाइन पोर्टल https://policecitizenportal.uk.gov.in/Kavad पर रजिस्ट्रेशन करने की शुरुआत की गई है। सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है की सभी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करके ही उत्तराखंड (हरिद्वार) कावड मेला 2022 के लिए जांए। इसका मुख्य उद्देश्य है कि आपको यात्रा में कोई असुविधा न हो।

साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारी थाना/चौकी को निर्देश दिए है कि वे अपने-अपने एरिया मे जाकर श्रद्धालुओं को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने बारे अवगत कराए। इसके साथ ही कांवड़ लेने के लिए जाने वाले सभी श्रद्धालुओं से सहयोग कि अपील की गई है कि कांवड़ लेने जाने से पूर्व सभी श्रद्धालु संबंधित थाना में अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर इत्यादी पूर्ण जानकारी देकर जाए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो संबंधित प्रदेश की पुलिस से समन्वय स्थापित कर समय रहते समाधान किया जा सके।
कावड़ यात्रा के दौरान भांग व नशा करने और मौज-मस्ती में शोर मचाने व कावड यात्रा की आड लेकर शांति भंग करने वालों पर पुलिस को विशेष ध्यान रहेगा। कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का कोई हथियार, नुकीले भाले इत्यादी लेकर चलने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। अपना पहचान पत्र साथ लेकर जाए। ध्वनि प्रदूषण के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किये निर्देशों की पालना करें।
पुलिस अधीक्षक ने सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा की शांति कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करे। सभी कावड यात्री सड़क पर साइड मे चले। जिले में कांवड़ियों की सेवा व विश्राम करने के लिए यात्रा के दौरान विभिन्न संस्थाओं व श्रद्धालुओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जाते है। प्रशासन से अनुमति लेकर शिविर लगाए और निर्धारित किये नियमों की पालना करे।
