रोहतक पुलिस की टीम ने सैनिक कालोनी रोहतक से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

  पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गांव बनियानी निवासी प्रवीन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 31.08.2026 को प्रवीन ने अपनी मोटरसाईकिल बी.के कम्पनी सैनिक कालोनी रोहतक मे खडी की थी। वापिस आने पर प्रवीन को मोटरसाईकिल नही मिली। अज्ञात युवक मोटरसाईकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया। 
     
 मामले की जांच मुख्य सिपाही नवीन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 08.09.2026 को आरोपी आस मौहम्मद पुत्र रशीदअली व विष्णु पुत्र राजेश निवासीगण मदीना को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।   

गिरफ्तार आरोपीः-
1.आस मौहम्मद पुत्र रशीदअली निवासी मदीना ।
2.विष्णु पुत्र राजेश निवासी मदीना ।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 311 दिनांक 01.09.2026 धारा 305, बीएनएस थाना शहर रोहतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!