मानसून की सुस्ती और लगातार चल रही पश्चिमी शुष्क हवाओं ने हरियाणा में अचानक गर्मी और उमस बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.5°C और न्यूनतम तापमान में 1.0°C की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन का पारा सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया है, जिसके कारण उमस बढ़ने से लोग बेहाल हैं।

बुधवार को हिसार 38.5°C के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। राज्य के 11 जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी इजाफा होने से रातें भी गर्म होने लगी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर से मानसूनी हवाएं फिर से सक्रिय होंगी। 11 और 12 सितंबर को उत्तरी व पूर्वी हरियाणा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

पश्चिमी शुष्क हवाओं और मानसूनी ब्रेक के कारण हरियाणा में अधिकतम तापमान में उछाल दर्ज किया गया है। औसतन दिन का पारा 0.5°C बढ़कर सामान्य से 2.6°C ऊपर पहुंच गया है। प्रदेश में हिसार 38.5°C के साथ सबसे गर्म रहा।

इसके अलावा रोहतक (37.1°C), नूंह (37.5°C), भिवानी (37.0°C), दादरी (37.0°C) और गुरुग्राम (36.3°C) समेत 11 जिलों में पारा 35°C के पार दर्ज किया गया। तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा है।

दिन की चिलचिलाती धूप के साथ-साथ हरियाणा में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 1.0°C की वृद्धि हुई है, जिससे रातें भी उमस बढ़ गई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 23.0°C रिकॉर्ड किया गया।

वहीं कुरुक्षेत्र (27.3°C), भिवानी (27.2°C), अंबाला (27.2°C), नूंह (27.2°C) और फरीदाबाद (27.1°C) में रात का पारा सामान्य से काफी ऊपर रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!