रोहतक पुलिस की टीम ने सल्लारा मौहल्ला निवासी नरेन्द्र व उसके दो दोस्तो पर हुये जानलेवा हमले की वारदात में शामिल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 30.08.2026 को सल्लारा मौहल्ला निवासी नरेन्द्र की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जाँच शुरू की गई। प्रारंभिक जाँच में सामने आया कि नरेन्द्र अपने दोस्त सत्कबीर व प्रिंस के साथ अम्बेडकर पार्क के नजदीक साहसी चौक गली मे पहुचे। जंहा पर बादल, अमित, रोहित व अन्य दो लडके अपने हाथो मे चाकु छुरी बिट्टे लिये हुये थे। युवको ने नरेन्द्र व उसके दोस्तो पर जान से मारने की नियत से हमला कर मौके से फरार हो गये ।
मामले की जांच उप.नि नवनीत द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 08.09.2026 को आरोपी रोहित पुत्र महेन्द्र निवासी सल्लारा मौहल्ला को गिरफ्तार किया गया है। वारदात मे शामिल रहे नाबालिग युवक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपीः-

  1. रोहित पुत्र महेन्द्र निवासी सल्लारा मौहल्ला।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 198 दिनांक 28.05.2026 धारा 109(1), 351(3), 191(3), 190, 115(2),126(2), 118(1) बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!