रोहतक की दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) में 4 मई को दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 760 स्टूडेंट को डिग्री दी जाएगी। साथ ही 36 स्टूडेंट को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अमित आर्य ने बताया कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, सीएम नायब सिंह सैनी व शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दीक्षांत समारोह में फिल्म एंड टेलीविजन के 2018 बैच के स्टूडेंट को भी डिग्री दी जाएगी, जिनका कोर्स पिछले 6 माह में दिन रात एक करके पूरा करवाया गया है।

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अमित आर्य ने बताया कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, सीएम नायब सिंह सैनी व शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। दीक्षांत समारोह में फिल्म एंड टेलीविजन के 2018 बैच के स्टूडेंट को भी डिग्री दी जाएगी, जिनका कोर्स पिछले 6 माह में दिन रात एक करके पूरा करवाया गया है।

VC डॉ. अमित आर्य ने बताया कि विजुअल आर्ट्स विभाग में 3 मई से प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसका नाम अभिव्यंजना रखा गया है। यह प्रदर्शनी 8 मई तक चलेगी, जिसे पब्लिक के लिए 5 मई को खोला जाएगा। प्रदर्शनी में विजुअल आर्ट्स के बच्चों द्वारा किए गए काम को दर्शाया जाएगा।

बता दें कि कांग्रेस सरकार ने 2011 में 4 कोर्सों के लिए संस्थान की स्थापना की। जिसमें राज्य ललित कला संस्थान, राज्य डिजाइन संस्थान, राज्य फिल्म और टेलीविजन संस्थान, राज्य नगरीय योजना और वास्तुकला संस्थान शामिल रहे। ये संस्थान एमडीयू से संबंधित थे।

हरियाणा सरकार ने 2014 में चारों संस्थानों को अपग्रेड करते हुए 5 अगस्त 2014 को यूनिवर्सिटी का दर्जा दे दिया। इसका नाम स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स रखा गया। वहीं, चारों संस्थानों को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फाइन आर्ट्स, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ डिज़ाइन, स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर बनाया गया।

हरियाणा की भाजपा सरकार ने 2018 में यूनिवर्सिटी का नाम बदलकर पंडित लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स कर दिया। मार्च 2023 में फिर से सरकार ने नाम में बदलाव कर पंडित की जगह दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स नाम कर दिया।

दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स का पहला दीक्षांत समारोह यूनिवर्सिटी बनने के बाद नवंबर 2021 में करवाया गया। करीब साढ़े चार बाद अब दूसरा दीक्षांत समारोह 4 मई को आयोजित किया जाएगा, जिसमें 2017 बैच से लेकर 2021 बैच के स्टूडेंट को डिग्री प्रदान की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!