हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के सदस्य एवं नोडल अधिकारी भूपेंद्र चौहान ने बताया कि पंचकूला स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित शारीरिक माप परीक्षण (PMT) के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

उन्होंने कहा कि HSSC अध्यक्ष हिम्मत सिंह लगातार परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं, जबकि आयोग के दो सदस्य रोजाना मौके पर रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, ताकि परीक्षा पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

चौहान के अनुसार, 20 से 30 अप्रैल के बीच लगभग 20 हजार अभ्यर्थी PMT में शामिल हो चुके हैं और यह प्रक्रिया अभी जारी है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को थंब इम्प्रेश

इस पूरी प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए लगभग 250 अधिकारियों व कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जिनमें हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, अग्निशमन विभाग, शारीरिक शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग तथा नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जीरकपुर बस स्टैंड से ताऊ देवीलाल स्टेडियम तक सुबह 5:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बस सेवा उपलब्ध करवाई गई है। स्टेडियम परिसर में अभ्यर्थियों के लिए विश्राम क्षेत्र (रेस्ट एरिया), पेयजल, टेंट तथा सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, परीक्षा स्थल पर बैगेज जमा करने के लिए निःशुल्क काउंटर भी स्थापित किए गए हैं, जहां अभ्यर्थी अपना सामान सुरक्षित रख सकते हैं।

उन्होंने बताया कि एक अभ्यर्थी की पूरी प्रक्रिया में लगभग 40 से 45 मिनट का समय लगता है। अभ्यर्थियों को प्रवेश द्वार से निकास द्वार तक सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

चौहान ने अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि इस बार शारीरिक माप परीक्षण बायोमेट्रिक में आधार-आधारित है। जिन अभ्यर्थियों के आधार कार्ड में थंब इम्प्रेशन अपडेट नहीं है, उन्हें प्रक्रिया में अधिक समय लग सकता है। इसलिए वे पहले ही अपने आधार विवरण को अपडेट करवा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षण के लिए चार समय निर्धारित किए गए हैं। सुबह 6:30 बजे, 8:30 बजे, 10:30 बजे तथा दोपहर 12:30 बजे। सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे अपने एडमिट कार्ड पर अंकित समय के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!