रोहतक स्थित डी पार्क पर कल आग के रौद्र रूप ने पूरी मार्केट को चंद घंटे में खंडर में तब्दील कर दिया l जहां कभी एक दिन पहले शोरूम पर ग्राहकों की चहल-पहल रहती थी आज वहां चारो तरफ जले हुए सामान के अवशेष बिखरे पड़े हैं शोरूम मालिकों का आपबीती बताते हुए दिल भर आया बोले अपनी आंखों के सामने सब कुछ उजड़ते हुए देखा लेकिन बेबस रहे कुछ कर नहीं पाए l
आग इतनी भयानक रूप ले चुकी थी की चारों तरफ ही कोहराम मचा हुआ था। शोरूम मालिकों का कहना है कि यहीं से उनका परिवार और उनके साथ काम करने वालों का परिवार चलता था l इसी व्यवसाय के साथ उन्होंने अपने परिवार और अपने लिए काफी सपने देखे थे लेकिन सब कुछ बर्बाद हो गया l
उन्होंने सरकार से मांग की है की सरकार उनके करोड़ों रुपए के हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दे ताकि वह दोबारा से अपना जीवन शुरू कर सके l लेकिन विडंबना की बात यह भी है की हादसे से बचने के लिए अधिकांश दुकानों और शोरूम पर आग बुझाने की यंत्र तक नहीं थे यह खुद दुकानदारों का कहना है।
शोरूम मालिकों और दुकानदारों ने रोहतक प्रशासन की भी तारीफ की और कहा कि प्रशासन की तरफ से आग बुझाने के भरसक प्रयत्न रहे लेकिन आग इतनी ही भयानक थी कि सब कुछ काबू से बाहर हो गया।
