रोहतक: सुनारियां जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर सुर्खियों में है. उसे 30 दिन की पैरोल मिली है. ये उसकी 16वीं रिहाई है, जो हर बार चर्चा का विषय बनती है. राम रहीम को बलात्कार और हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी, लेकिन उनकी बार-बार पैरोल पर सवाल खड़े हुए हैं

सिरसा डेरे में रहेगा राम रहीम: पैरोल मिलने के बाद गुरमीत राम रहीम डेरा सच्चा सौदा सिरसा में रहेगा. डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों के बीच उसकी रिहाई को लेकर उत्साह देखा जाता है. सिरसा डेरा उसके लिए महत्वपूर्ण स्थान रहा है, जहां वो अपने अनुयायियों से मिलता है.

विवादों से भरा रहा है सफर: गुरमीत राम रहीम की पैरोल का सिलसिला पहले भी विवादों में रहा है. हर बार उसकी रिहाई का समय चुनावों या अन्य बड़े आयोजनों के साथ जोड़ा जाता है. हालांकि, इस बार पैरोल का कारण स्पष्ट नहीं किया गया है.

राम रहीम की रिहाई से उसके अनुयायी खुश हैं, लेकिन कई लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं. सोशल मीडिया पर उसकी पैरोल को लेकर बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोग इसे कानून का दुरुपयोग मानते हैं, जबकि डेरा समर्थक इसे उनके गुरु की वापसी के रूप में देखते हैं. ये पैरोल 30 दिनों तक चलेगी, जिस दौरान राम रहीम सिरसा में रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!