हरियाणा में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग और चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार प्रदेश में 29 मई तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान दक्षिण-पश्चिमी गर्म हवा चलेगी, जिससे दिन के तापमान में और बढ़ोतरी होगी।

कई जिलों में हीटवेव से लेकर सीवियर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। इस कारण दिन व रात दोनों तापमान सामान्य से अधिक बने रहेंगे। सीवियर हीटवेव (Severe Heatwave) मौसम की वह स्थिति है, जब किसी मैदानी इलाके में अधिकतम तापमान 47 डिग्री या उससे अधिक पहुंच जाता है या फिर सामान्य से सामान्य तापमान में 6.5 डिग्री से अधिक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की जाती है।

सोमवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान सिरसा में 46.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा रोहतक में 45.2 डिग्री, नारनौल में 44.2 डिग्री, भिवानी में 44 डिग्री और हिसार में 43.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने 26 मई के लिए महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, मेवात, पलवल, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, जींद और कैथल जिलों में सीवियर हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर और चंडीगढ़ में हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 25 से 27 मई तक प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। 28 मई को कुछ स्थानों पर आंधी, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं 29 मई से मौसम में बदलाव शुरू होगा। पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से 29 मई की रात से 1 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आंशिक बादल छाने, धूलभरी हवा चलने तथा कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका है। बारिश और बादलवाही के चलते तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!