पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राजपुरोहित के दिशा निर्देशानुसार रोहतक पुलिस की नशा निरोधक टीम टीम अपराधियों की धर पकड़ के लिए गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त किसी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक़ में घूम रहे गाड़ी सवार तीन युवकों को अवैध हथियारों से गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो से 03 ऑटोमेटिक पिस्तौल, 01 देसी पिस्तौल, 05 मैगजीन व 61 रौंद बरामद हुये है। आरोपियो को कल पेश अदालत किया जायेगा। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि दिनांक 25.05.2025 को स.उप.नि. अचल के नेतृत्व मे नशा निरोधक शाखा की टीम छोटूराम पॉलटेक्निक सांपला बाईपास रोहतक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना मिली की अपराधो में संलिप्त राहड निवासी युवक बिना नम्बर प्लेट की फॉर्च्यूनर गाडी मे सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे है। जो भारी मात्रा मे अवैध हथियार लिये हुये है। सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये छोटूराम पॉलटेक्निक सांपला बाईपास रोहतक से दिल्ली जाने वाले रोड पर नाकाबंदी करते हुये वाहनो की चैकिंग शुरु की। रोहतक की तरफ से आ रहे गाडी सवार तीन युवकों को शक के आधार पर काबू किया गया। युवको की पहचान रामपाल उर्फ मोनू पुत्र सुखबीर व दीपक उर्फ दीपु पुत्र अमरपाल निवासीगण राहडा जिला करनाल व तीसरे युवक की पहचान रामपाल उर्फ काला पुत्र जगदीश गांव बिघाना ज़िला जींद के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवको के पास से 03 ऑटोमेटिक पिस्तौल, 1 देसी पिस्तौल, 05 मैगजीन, 61 रौंद व 04 मोबाइल फोन बरामद हुये है। आरोपियो के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सांपला मे अभियोग संख्या 190/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है आरोपियों पर हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, रंगदारी मांगने, डकैती आदि संगीन मामले दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!