हरियाणा में होली के दिन बारिश आने के आसार हैं। मौसम विभाग ने आज, शुक्रवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले दिनों लगातार तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो रही थी। गुरुवार को पलवल में अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा।

वहीं हरियाणा के 15 जिलों में तापमान 30 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। एक दिन पहले गुरुवार को फरीदाबाद, रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इनसे सटे इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ओलावृष्टि के कारण सब्जियों, चना और सरसों जैसी फसलों को नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग के अनुसार 16 मार्च के बाद बाद राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के जिलों में तेज हवाओं के साथ तूफान का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!