अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला को हराभरा बनाने के उद्देश्य से पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा। इस अभियान के दौरान गांवों की शामलात भूमि, स्टेडियम, स्कूल, श्मशान घाट, तालाबों व नहरों के किनारे पौधे लगाये जायेंगे। हरियाणा उदय के कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा लाखनमाजरा खंड के गांव नांदल में 14 जुलाई को पौधारोपण अभियान चलाया जायेगा। उद्यान विभाग द्वारा बैठक में अधिकारियों को 50 अमरूद के पौधे वितरित किये गए। 

अतिरिक्त उपायुक्त महेश कुमार स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान की समीक्षा कर रहे थे। जलशक्ति अभियान के तहत भी पौधारोपण किया जायेगा। इसके अलावा विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों में पौधारोपण करवाया जायेगा। स्कूली विद्यार्थियों को पौधारोपण तथा पौधों के संरक्षण की शपथ दिलवाई जायेगी। इन कार्यक्रमों में लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी की जायेगी ताकि वे पौधो को अपनाकर उनकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि हमें विशेष अवसर पर कम से कम प्रत्येक व्यक्ति को एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। प्रकृति हमें ऑक्सीजन प्रदान करती है, जो पेड़-पौधो से ही मिलती है। उन्होंने कहा कि उद्यान विभाग द्वारा जिला में 300 एकड़ भूमि में 60 हजार फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 10 हजार पौधे लगाये जा चुके है।

नगराधीश मुकुंद तंवर ने कहा कि हर नागरिक प्रकृतिक को हराभरा बनाने तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए कम से कम एक पौधे की देखभाल करें। ग्रामीण क्षेत्र में तालाबों के किनारे भी पौधे लगाये जाये। नागरिक पौधा लगाकर पौधे के साथ सेल्फी ले तथा उस पौधे की देखभाल की जिम्मेवारी लें। जिला प्रशासन द्वारा पौधारोपण अभियान में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विभागों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।

जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा ने कहा कि वन विभाग की जिला में 9 नर्सरी है। विभाग द्वारा एक लाख 50 हजार पौधे निशुल्क वितरित किये जायेंगे। इनमें से 50 हजार पौधे जिला के सरकारी विद्यालयों के प्रांगण में रोपे जायेंगे तथा अन्य एक लाख पौधे उपलब्ध स्थानों पर लगाये जायेंगे। अधिकारी अपने कार्यालयों में जगह की उपलब्ध के अनुसार पौधे अवश्य लगवाये तथा अपने घर-आंगन में भी पौधे लगाये। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी उपलब्ध जगह के अनुसार पौधे लगवाये। 

इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी चंद्र मोहन बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक, जिला उद्यान अधिकारी डॉ. कमल सैनी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!