हरियाणा में 27 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के बाद मानसून दोबारा सक्रिय होने जा रहा है। आज राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फिलहाल किसी भी जिले के लिए विशेष मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन 27 जुलाई से बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

25 जुलाई से मौसम में बदलाव शुरू होगा और उत्तर और उत्तर-पूर्वी हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना बनेगी। 27 जुलाई को मानसून और अधिक सक्रिय रहेगा, जिसके कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी, डाल्टनगंज, दीघा होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिल रही है, जिससे हरियाणा में अगले 4-5 दिन बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

24 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में कहीं-कहीं और उत्तर-पूर्वी जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हो सकती है। 25 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है। 27 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और आसपास के जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर जलजमाव की स्थिति बन सकती है।

हरियाणा का सबसे अधिक तापमान हिसार में 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद रोहतक में 34.0 डिग्री, सिरसा में 34.4 डिग्री और अंबाला में 33.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!