रोहतक। हरियाणा यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (एचयूडब्ल्यूजे) का राज्यस्तरीय अधिवेशन एवं सम्मेलन इस वर्ष नूंह (मेवात) में आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने रोहतक में हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, रोहतक जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा, प्रमोद सैनी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथुरिया ने मुख्यमंत्री के साथ पत्रकारों के लिए कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस योजना सहित विभिन्न पत्रकार हितों से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की। जिला अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि नूंह (मेवात) में आयोजित होने वाला राज्यस्तरीय अधिवेशन ऐतिहासिक होगा। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पत्रकार भाग लेंगे तथा पत्रकारिता, संगठन की मजबूती और पत्रकारों के कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया जाएगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!