आज दिनांक 09 नवंबर 2026 को पूर्वांचल एकता सेवा समिति, रोहतक की ओर से भालोट नहर स्थित छठ घाट पर श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में पूर्वांचल समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और घाट तथा वहाँ तक आने वाले रास्ते की साफ-सफाई की।
पूर्वांचल एकता सेवा समिति पिछले लगभग 13 वर्षों से लगातार महापर्व छठ पूजा का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष भी समिति द्वारा पूरे उत्साह, निष्ठा और समर्पण के साथ छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी पूर्वांचलवासी एक मंच पर एकजुट होकर तन, मन और धन से अपना सहयोग देते हैं तथा अपनी मेहनत की नेक कमाई से इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य को सफल बनाते हैं।
समिति की ओर से सभी पूर्वांचलवासियों से विनम्र निवेदन है कि वे एकता और भाईचारे को बनाए रखते हुए एक ही मंच और एक ही छत के नीचे एकजुट होकर भालोट नहर स्थित छठ घाट पर अपनी उपस्थिति एवं सहमति दर्ज कराएँ और आयोजन में अपना यथासंभव सहयोग प्रदान करें। समिति के प्रधान संजीव सिंह और महासचिव दिनेश सिंह ने बताया कि दिल्ली बायपास चौक से लेकर आसाराम आश्रम तक भव्य सजावट की जा रही है। महापर्व को अनुशासनबद और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पांच अलग-अलग समितियां का गठन कर सैकड़ो कार्यकर्ताओ की जिम्मेवारी लगाई गई है। समिति ने आयोजन के लिए निम्नलिखित निर्देशों को लागू करने का आग्रह सभी श्रद्धालुओं से किया है:
- सभी श्रद्धालु एकता और भाईचारे के साथ छठ महापर्व के आयोजन में सहयोग करें।
- छठ घाट की सजावट एक समान एवं व्यवस्थित रूप से पूर्वांचल एकता सेवा समिति द्वारा की जाएगी। कोई भी व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से अलग सजावट नहीं करेगा।
- लाइट, टेंट एवं अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समिति द्वारा पूर्व वर्षों की भाँति की जाएँगी।
- सभी पूर्वांचलवासी समिति के साथ मिलकर इस महापर्व को सफल एवं भव्य बनाने में अपना योगदान दें।
हमारा उद्देश्य है – एकता, सहयोग और समर्पण के साथ महापर्व छठ का आयोजन।
जारीकर्ता
संजीव सिह,
प्रधान,
पूर्वांचल एकता सेवा समिति, रोहतक
