हरियाणा के पंचकूला में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मार्केटिंग बोर्ड के डिविजनल अकाउंटेंट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हरदेव सिंह के रूप में हुई है, जिसे 23 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए उसके कार्यालय में ही पकड़ा गया।

जानकारी के मुताबिक, पंचकूला के सेक्टर-27 निवासी हेमंत शर्मा ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि उसने रायपुर रानी ब्लॉक में इंटरलॉक टाइल से सड़क निर्माण का काम किया था, जिसका करीब 17 लाख रुपए का बिल बकाया था।

आरोप है कि डिविजनल अकाउंटेंट हरदेव सिंह बिल पास करने के लिए 28 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित पहले ही 5 हजार रुपए दे चुका था, लेकिन बाकी रकम की मांग जारी थी।

शिकायत के आधार पर एसीबी ने मामला दर्ज कर डीएसपी जुगल किशोर के नेतृत्व में टीम गठित की। योजना के तहत पीड़ित को 23 हजार रुपए देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, एसीबी टीम ने तुरंत छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली है। फिलहाल, एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!