हरियाणा के सिरसा में शादी की वीडियोग्राफी कर रहे फोटोग्राफर को तेज रफ्तार कार ने उड़ा दिया। गाड़ी की टक्कर से युवक 100 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में फोटोग्राफर की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हादसा सिरसा-हिसार रोड पर बैनकेट रिसॉर्ट के बाहर हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फोटोशूट के दौरान एक कैमरामैन सड़क पर आता है। तभी दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है, जिससे वो काफी दूर जाकर गिरता है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें घटना के बाद अफरातफरी मच जाती है और गाड़ी सवार दो युवक हादसे के बाद भागते दिखते हैं।उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी फतेहाबाद का रहने वाला है। आरोपी ड्राइवर फतेहाबाद के संदीप को पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। इस बारे में पुलिस ने आरोपी ड्राइवर से पूछताछ की, तो उसने बताया कि कार की स्पीड ज्यादा थी और सुबह-सुबह का समय था। वह ध्यान नहीं कर पाया और गाड़ी कंट्रोल नहीं हुई। ड्राइवर फतेहाबाद में फ्रूट का काम करता है।
पुलिस के अनुसार, ड्राइवर संदीप सिरसा स्थित अपने रिश्तेदारों से मिलने आया हुआ था। सिरसा से फतेहाबाद जाते समय ये हादसा हो गया। फोटोग्राफर भी फोटो शूट के लिए बार-बार रोड पर आ रहा था। उसी समय संदीप गाड़ी लेकर आ रहा था। गाड़ी की स्पीड ज्यादा थी तो अनियंत्रित हो गई। हालांकि, बड़ा हादसा होने से टल गया। वरना आगे दुल्हन की जा रही गाड़ी को भी वह टक्कर मार देता।गाड़ी में दो लोग सवार थे। जैसे ही संदीप टक्कर लगने के बाद साइड में नीचे गिरा, तो उसके सिर के पिछले हिस्से पर अंदरूनी चोट ज्यादा लगी। वह बेहोश हो गया और उसके बाद कुछ नहीं बोल पाया।
उस वक्त शादी में अजय और उसका छोटा भाई विष्णु दोनों ही वेडिंग शूट में जुटे थे और विदाई हो रही थी। अजय ने अपने भाई विष्णु से कैमरा लेकर खुद फोटोग्राफी शुरू कर दी, जबकि पहले वह वीडियोग्राफी कर रहा था। जैसे ही वह फोटो शूट करते-करते रोड की ओर गए, तो सामने से रिट्ज गाड़ी आ गई।दरअसल, गाड़ी की टक्कर से फोटोग्राफर 100 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे में फोटोग्राफर की मौके पर मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें घटना के बाद अफरातफरी मच जाती है और गाड़ी सवार दो युवक हादसे के बाद भागते दिखते हैं।
यह हादसा सिरसा-हिसार रोड पर बैनकेट रिसॉर्ट के बाहर बुधवार अल सुबह हुआ। वीडियो में साफ दिख रहा है कि फोटोशूट के दौरान रानियां के अबोली गांव निवासी कैमरामैन मलकीत उर्फ अजय सड़क पर आता है। तभी दूसरी तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार उसे जोरदार टक्कर मार देती है, जिससे वो काफी दूर जाकर गिरता है।
अब जानिए पूरा मामला- विदाई का वीडियो बना रहा था कैमरामैन, मंगलवार रात को शादी समारोह का प्रोग्राम था। अल सुबह विदाई के समय अजय और उसका भाई विष्णु दोनों ही वेडिंग शूट कर रहे थे। पहले विष्णु फोटो शूट कर रहा था और अजय खुद वीडियो बना रहा था। मगर रोड के चलते अजय ने उसे टोक दिया और खुद फोटो शूट करने लगा। वह फोटो शूट करते-करते रोड पर चला गया और आधे से ज्यादा रोड क्रॉस कर लिया था। रोड पर अजय के जाते ही तेज रफ्तार रिट्ज कार आती है। गाड़ी को देखकर विष्णु उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन वो कार की चपेट में आ जाता है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैमरामैन करीब दस फीट ऊपर उछलकर 100 फीट दूर जा गिरा। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मलकीत उर्फ अजय कुमार के रूप में हुई है, जो रानियां के अभोली गांव का रहने वाला था। घटना बुधवार तड़के की बताई जा रही है, जब वो दुल्हन की विदाई की वीडियो शूट कर रहा था।अजय सिख था और फोटोग्राफी का काम करता था। युवक की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता काका सिंह ने बताया कि परिवार ने बेटे का अंतिम संस्कार कर दिया है।
आरोपी कार ड्राइवर फतेहाबाद के शक्ति नगर का निवासी संदीप है। वो अपनी रिट्ज गाड़ी से घर जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।सिविल लाइन थाना प्रभारी बलराज सिंह के अनुसार, कार ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी स्पीड में थी और उससे कंट्रोल नहीं हुई। वह सिरसा स्थित अपने रिश्तेदार से मिलने के बाद वापस अपने घर जा रहा था। आरोपी शक्ति नगर में फल-फ्रुट की रेहड़ी लगाता है।
मृतक अजय के भाई विष्णु ने आरोप लगाया कि गाड़ी की स्पीड बहुत ज्यादा थी और चालक करीब 120 की स्पीड में चला रहा था। पहले फोटो मैं कर रहा था और भाई वीडियो बना रहा था। मैं भी रोड पर गया था, पर इतना नहीं गया। बाद में भाई अजय ने बोला कि कैमरा बंद कर दो, ये शॉट लेकर दूसरा कैमरा आपको दे देता हूं। जैसे ही मैं अंदर गया, तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे अजय 100 फीट दूर जा गिरा।हादसे में भाई अजय को सिर के पिछले हिस्से पर गहरी चोट लगी। रिट्ज ड्राइवर भागने की कोशिश करता है, लेकिनम उसी समय लोगों ने उसे पकड़ लिया था। अजय को दो अस्पताल में लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। ड्राइवर शराब के नशे में था।
