चंडीगढ़। हरियाणा के शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने कई जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (DEEO) को अतिरिक्त प्रभार और नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में फरीदाबाद की DEO अंशु सिंगला को SCERT गुरुग्राम में डिप्टी डायरेक्टर का चार्ज दिया गया है।

विभाग की ओर से बुधवार को जारी आदेशों के अनुसार, अधिकारियों को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ अलग-अलग जिलों की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

किस अधिकारी को मिली कौन-सी जिम्मेदारी?

शिक्षा विभाग के आदेशों के मुताबिक प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:

  • महेंद्र श्योराण: जींद के DEEO को वर्तमान कार्यभार के साथ DEO और DEEO हांसी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • अनिता बाई: फतेहाबाद की DEEO को फतेहाबाद DEEO का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
  • संगीता बिश्नोई: फतेहाबाद की DEO को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ फतेहाबाद DEEO का प्रभार सौंपा गया है।
  • अंशु सिंगला: फरीदाबाद की DEO को SCERT गुरुग्राम की डिप्टी डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • नवीन कुमार: सोनीपत के DEO को वर्तमान कार्यभार के साथ फरीदाबाद DEO का प्रभार दिया गया है।
  • नीलम: पानीपत की DEEO को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ DEEE पानीपत का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

इन जिलों में भी अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली

इसके अलावा विभाग ने अन्य जिलों में भी अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपे हैं।

  • राजेंद्र शर्मा: नूंह के DEO को वर्तमान कार्यभार के साथ रेवाड़ी DEO की जिम्मेदारी दी गई है।
  • सुभाष चंद्र: सिरसा के DEO को DEEO सिरसा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
  • अशोक कुमार: यमुनानगर के DEEO को DEO कुरुक्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • जितेंद्र गौड़: डिप्टी डायरेक्टर को DEEO जींद का प्रभार दिया गया है।

कई जिलों में एक साथ बदली जिम्मेदारियां

इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत जींद, फतेहाबाद, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, नूंह, रेवाड़ी, सिरसा, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र सहित कई जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

विभाग के जारी आदेशों के अनुसार अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार तत्काल प्रभाव से सौंपे गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!