गैंगस्टर लॉरेंस और उसके सिंडिकेट मेंबर काला राणा के शार्प शूटर प्रदीप सिंह को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। उससे रोहिणी इलाके में सेक्टर-23 से 2 सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल और 9 कारतूस बरामद किए गए हैं।

स्पेशल सेल के कमिश्नर एचजीएस धालीवाल ने बताया कि प्रदीप मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है। उसकी उम्र 18 साल है। वह 2022 से गुरुग्राम में अपने किसी दोस्त के पास रह रहा है। वह इंस्टाग्राम पर गैंगस्टर वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा की रील्स देखता था।

प्रदीप गैंगस्टर काला राणा से प्रभावित हो गया। अगस्त 2023 में प्रदीप ने फॉलो कर उसे मैसेज कर कहा कि उसे गैंग में शामिल होना है। इसके बाद 2023 में प्रदीप का काला राणा गैंग के ही भानु राणा से सिग्नल ऐप के जरिए संपर्क हुआ। भानु राणा हरियाणा के करनाल का रहने वाला है। उसे दिल्ली में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने का काम सौंपा गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!