हरियाणा के रोहतक में लाढोत रोड स्थित सूर्या नगर कॉलोनी में भांजे ने मौसी पर तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। वह उसको खाना देने के लिए गई थी। आरोपी उस दौरान नशे में था। महिला को परिवार के अन्य सदस्यों ने लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। उसके जख्मों पर 200 से अधिक टांके लगाने पड़े हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

जानकारी अनुसार सूर्या नगर कॉलोनी में रहने वाले सुखबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे छह भाई हैं। उसके छोटे भाई सतबीर और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। सतबीर का लड़का मंजीत नशे का आदी है। मंजीत की पत्नी का 13 दिसंबर को बीमारी के कारण देहांत हो गया था। इसके बाद दोनों बच्चे अपनी बुआ के घर में रहते हैं।

उन्होंने कहा कि मंजीत मकान पर अकेला रहता है। जबकि, उसके छोटे भाई की पत्नी शीला देवी (मंजीत की मौसी) ही उसे खाना देती है। 5 जनवरी को शीला देवी मंजीत को खाना देने के लिए गई थी। इसी दौरान मंजीत ने शीला पर दाव (तेजधार हथियार) से हमला कर दिया। इससे शीला के चेहरे, सिर और शरीर पर चोटें आई हैं।

सुखबीर सिंह ने बताया कि जब शीला की चीख-पुकार सुनी तो वह बचाव के लिए गया। तब मंजीत शीला पर तेजधार हथियार से हमला कर रहा था। जो बाद में छोड़कर वहां से भाग गया। वहीं, घायल शीला को इलाज के लिए रोहतक PGI में रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि शीला को 200 से अधिक टांके आए हैं। जो अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

मामले के जांच अधिकारी PSI कृष्ण ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सूर्या नगर लाढोत रोड निवासी मंजीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!