रोहतक नगर निगम लाइब्रेरी में नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक हुई। जिसमें प्रदेशभर के नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य व जिला पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान आगे के आंदोलन की रणनीति बनाई। वहीं, बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने की।

नरेश शास्त्री ने कहा कि सरकार से मांगों को लेकर नाराजगी है। बैठक में निर्णय लिया है कि आगामी समय में चुनाव होने हैं, इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियों के राज्य अध्यक्षों से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। जिसमें गुरुग्राम में हटाए गए कर्मचारियों की बहाली, अग्निशमन में की जा रही भर्ती तथा फायर के कर्मचारियों को एडजेस्ट करने की मांग की जाएगी।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के साथ जो समझौता हुआ था। वह लागू हो, इसके लिए मांग रखी जाएगी। 9 से 14 जनवरी तक राजनीतिक पार्टियों के प्रदेश अध्यक्षों को ज्ञापन सौंपेंगे।

उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में मंत्री व सांसदों को 15 जनवरी से 21 जनवरी तक ज्ञापन सौपेंगे। वहीं, बाद में विधायकों को 22 से 28 जनवरी तक ज्ञापन सौंपेंगे। अगर, 31 जनवरी तक उनकी मांग नहीं मानी तो 4 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ की रैली होगी। जिसमें नगर पालिका कर्मचारी संघ भाग लेंगे। वहीं, आगे की रणनीति बनाकर फैसला लेंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!