भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सहकारिता मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने दिल्ली रोड स्थित नहर के छठ पूजा घाट का दौरा कर छठ पूजा पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्वांचल छठ सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मुलाकात की।
पूर्व मंत्री ग्रोवर ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति, आस्था, श्रद्धा और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। रोहतक में दिल्ली रोड स्थित नहर पर छठ पूजा के आयोजन को बेहतर एवं भव्य बनाने के लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर के घाट पर पूजा स्थल के विस्तार का अनुरोध किया गया था, जिसे राज्य सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। विस्तार का कार्य शुरू हो चुका है और जनवरी 2027 तक इसके पूरा होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर पूर्वांचल छठ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से हर वर्ष नहर के घाट पर छठ पूजा के लिए उचित स्थान और सुविधाएं उपलब्ध हो पा रही हैं। इसके चलते हजारों श्रद्धालु पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं। समिति के सदस्यों ने घाट के विस्तार के लिए किए गए प्रयासों की भी सराहना की।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!