हरियाणवी रैपर ढांडा न्योलीवाला एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार मामला कोई कंट्रोवर्सियल नहीं, बल्कि मोटिवेशन और इमोशन से भरे उसे किस्से का है, जिसे रैपर ने चंडीगढ़ में पिछले सप्ताह हुए एक लाइव शो के दौरान सुनाया। इस किस्से को सुनने के बाद ऑडियन्स भावुक हो गईं।

रैपर की स्टोरी का एक वीडियो अब सामने आया है, जिसमें सभी रैपर ढांडा की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। ढांडा के अनुसार हिसार के गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उनकी कमजोर अंग्रेजी और अलग लुक के चलते क्लास में उनका मजाक उड़ाया गया था।

मजाक उड़ाने वाला कोई और नहीं था, बल्कि लेक्चर लेने आए टीचर खुद थे। टीचर ने उनका लुक देखकर कहा था- ‘फौज में लग जा, यहां क्या कर रहा है’। ढांडा ने कहा- जो लोग उस दिन मुझ पर हंसे थे, मैं आज उनसे ज्यादा कामयाब हूं। इसके पीछे कारण है कि उन्होंने कभी भी अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया।

रैपर ढांडा न्योलीवाला के अनुसार उन्होंने इंग्लिश ऑनर्स में एडमिशन लिया था, जबकि उनकी अंग्रेजी काफी कमजोर थी। करीब एक महीने बाद क्लास में नए स्टूडेंट्स के साथ इंट्रोडक्शन हुआ। हर कोई अपने सपनों के बारे में बता रहा था। कोई डॉक्टर, कोई जज तो कोई इंस्पेक्टर बनने की बात कह रहा था।

ढांडा के अनुसार उनकी बारी आने से पहले ही लेक्चरर ने उनके हेयरकट और शरीर को देखकर कहा-“फौज में लग जा, यहां क्या कर रहा है”। यह सुनकर पूरी क्लास हंसने लगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह आज लोग हंसते हैं, उसी तरह उस दिन क्लास में भी उनका मजाक बना।

रैपर ढांडा के मुताबिक उस समय उनका विजन बिल्कुल क्लियर था। उन्होंने रैप सुनना शुरू किया और अपनी स्किल पर लगातार काम किया। ढांडा ने कहा, “आज जो लोग उस दिन मुझ पर हंसे थे, मैं आज उनसे ज्यादा कामयाब हूं।” इतना ही नहीं रैपर ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि दूसरों की बातों से निराश होने के बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना चाहिए। मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!