हरियाणा के गुरुग्राम में हुस्न का जाल बिछाकर एक एमबीए पास हसीना ब्लैकमेलिंग करती थी और फिर लाखों रुपये वसूल लेती थी. अब आरोपी महिला पर झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 90 लाख रुपये वसूलने का आरोप लगा है और शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला को एक कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा. वहीं, आरोपी के बैंक खाते में करीब 95लाख रुपये फ्रीज किए गए हैं.

दरअसल, सदर थाना पुलिस ने 24 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला ने एक व्यक्ति को झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 90 लाख रुपये वसूल लिए. शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला शिकायतकर्ता से लगातार लाखों रुपये की मांग कर रही थी.

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि महिला कॉफी हाउस में 50 हजार रुपये लेने पहुंची है. पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए महिला को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. आरोपी महिला MBA पास बताई जा रही है और सुशांत लोक इलाके की रहने वाली है.

ACP क्राइम नवीन शर्मा के अनुसार, सेक्टर-47 निवासी अंकित एक निजी कंपनी में काम करता है। उसकी मुलाकात करीब तीन साल पहले डेटिंग ऐप के जरिए पश्चिम बंगाल निवासी सूर्यदीता दास (24) से हुई थी। युवती गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में रहती थी और उसने गुरुग्राम की एक यूनिवर्सिटी से MBA किया था। पढ़ाई के बाद वह एक कंपनी में नौकरी करने लगी।

पुलिस के मुताबिक, दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे गहरी हो गई और वे एक-दूसरे से मिलने-जुलने लगे। दोनों कई बार साथ घूमने भी गए। इस दौरान उनके बीच शारीरिक संबंध भी बने। पुलिस का कहना है कि करीब तीन साल तक दोनों के बीच संबंध सामान्य रहे।

ACP के मुताबिक, कुछ समय बाद युवती ने युवक से कथित तौर पर पैसों की मांग शुरू कर दी। आरोप है कि मांग पूरी नहीं करने पर वह युवक को उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी देती थी। बदनामी और कानूनी कार्रवाई के डर से युवक उसकी मांगें पूरी करता रहा।

पुलिस के अनुसार, लगातार बढ़ती मांगों और कथित धमकियों से परेशान होकर युवक ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई। युवक ने युवती को पैसे देने के बहाने सेक्टर-47 स्थित एक कैफे में बुलाया।

पुलिस के मुताबिक, जैसे ही युवती युवक से 50 हजार रुपए की नकदी ले रही थी, आसपास सादे कपड़ों में तैनात पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया।

जांच के दौरान पुलिस ने युवती के बैंक खातों की भी जांच की। पुलिस के अनुसार, एक खाते में करीब 95 लाख रुपए जमा मिले हैं। खाते को फिलहाल सीज कर दिया गया है। युवती के खिलाफ रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि खाते में जमा रकम में से कितनी राशि शिकायतकर्ता युवक से ली गई थी और क्या युवती ने इसी तरह किसी अन्य व्यक्ति को भी कथित तौर पर ब्लैकमेल किया था। पुलिस ने युवती को दो दिन के रिमांड पर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!