रोहतक पुलिस की टीम ने छोटुराम नगर मे मकान के अन्दर से चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि छोटुराम नगर निवासी सौरभ की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 25.06.2026 को सुबह अपने निजी काम से कही बाहर गया था। वापिस समय 12 बजे सौरभ अपने घर आया तो कमरे का ताला टुटा हुआ मिला व गोदरेज अलमारी से किसी अज्ञात युवक ने आभुषण चोरी करके मौका से फरार हो गया।
मामले की जांच सह.उप.नि कृष्ण एसडीयु स्टाफ द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.10.2026 को आरोपी जितेन्द्र पुत्र अतरसिंह निवासी माजरा बोहर व सुनील पुत्र मोहन निवासी तिलक नगर रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा सामान को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-
- जितेन्द्र पुत्र अतरसिंह निवासी माजरा बोहर।
- सुनील पुत्र मोहन निवासी तिलक नगर रोहतक ।
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 263 दिनांक 25.9.2026 धारा 305 331(3) बीएनएस थाना पुरानी सब्जी मण्डी रोहतक
