रोहतक पुलिस की टीम ने अर्बन एस्टेट एरिया मे स्थित मकान मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो नाबालिग युवको समेत चार युवको को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। युवको से चोरीशुदा सामान बरामद हुआ है। दोनो नाबालिग युवको को पुलिस अभिरक्षा में लेकर बाल न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। आरोपियो को पेश अदालत किया जाकर न्याययिक हिरासत भेजा गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना उप.नि. कमलजींत सिंह ने बताया कि सैक्टर 3 निवासी धर्मबीर की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि धर्मबीर अपने मकान को बन्द करके कुछ दिन पहले कही बाहर गया हुआ था। दिनांक 03.03.2026 को वापिस आने पर धर्मबीर को अपने मकान का ताला टुटा हुआ मिला। मकान से ज्वैलरी व पैसे नही मिले। अज्ञात युवक धर्मबीर के मकान से चोरी कर मौके से फरार हो गये।
मामले की जांच पीएसआई सीमन्त द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 24.03.2026 को आरोपी सन्नी पुत्र राजेन्द्र निवासी गोहाना, अनुराग पुत्र औमप्रकाश निवासी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है। दिनांक 24.03.2026 को वारदात मे शामिल रहे दोनो नाबालिग युवको को पुलिस अभिरक्षा मे लिया गया।

गिरफ्तार आरोपीः-
1.सन्नी पुत्र राजेन्द्र निवासी गोहाना
2.अनुराग पुत्र औमप्रकाश निवासी रोहतक
3.दो नाबालिग युवक
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 44 दिनांक 03.03.2026 धारा 305 बीएनएस थाना अर्बन एस्टेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!