Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

फतेहाबाद जिले के रतिया क्षेत्र के गांव लाली में शनिवार को प्राइवेट स्कूल की बस गली के मोड़ पर लगे बिजली ट्रांसफार्मर से टकरा गई। बस में उस समय करीब 45 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। बाद में मामले की जानकारी बिजली निगम और स्कूल प्रबंधन को दी गई।

जानकारी के अनुसार, प्राइवेट स्कूल की बस लेकर ड्राइवर राजेश कुमार बच्चों को लेने गांव में पहुंचा था। गली में आगे एक ट्रॉली खड़ी होने से रास्ता संकरा हो गया, इसलिए गली में बस के निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं थी। मगर इसके बावजूद ड्राइवर ने बस निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान बस वहां लगे ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर लगते ही बस के टायरों से धुआं और चिंगारियां निकलने लगी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

उसी समय आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर स्कूल बस की तरफ गए और एक-एक करके सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाल लिया। मिली जानकारी के अनुसार, गांव लाली से रोजाना 50 बच्चे अल्पाइन स्कूल में पढ़ने जाते हैं। यह स्कूल स्टेट हाईवे पर गांव रतनगढ़ के पास स्थित है। ये बच्चे स्कूल में अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ते हैं। रोजाना बच्चों को लेने व छोड़ने स्कूल बस आती है।

ग्रामीण कश्मीर चंद, कुशाल चंद, पवन कुमार, सतपाल पंवार, बिट्टू राम और संजय आदि के अनुसार गली में ट्रांसफार्मर गलत तरीके से स्थापित किया गया है। इस संबंध में बिजली निगम को पहले भी कई बार सूचित किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि शुक्र है कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। अगर किसी बच्चे की जान पर बन जाती, तो कौन जिम्मेदार होता। बिजली निगम को ट्रांसफार्मर को सही जगह लगाना चाहिए।

अल्पाइन टॉप स्कूल के प्रिंसिपल जीआर पाटील से बात की गई तो उनके अनुसार कोई मेजर नुकसान नहीं है। गलती से स्कूल बस खंभे के साथ टकरा गई थी। वहीं, स्कूल मलिक कपीश गुप्ता के मुताबिक जब स्कूल बस लेकर ड्राइवर बच्चों को लेने गांव लाली गया तो गली में तुड़े वाली ट्राली खड़ी थी। जब ड्राइवर राजेश कुमार वैन को वहां से घुमाने लगा तो खंभे से लटक रही बिजली की तार वैन के पिछले इंडिकेटर से लग गई। मगर शुक्र है कि कोई नुकसान नहीं हुआ। सभी बच्चे बिल्कुल सुरक्षित हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!