हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की रात फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। रादौर के भूरे का माजरा गांव में रात करीब 1:30 बजे पूर्व सरपंच ऋषि पाल के घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं।

जानकारी के मुताबिक, पल्सर बाइक पर सवार होकर आए 3 युवकों ने घर पर करीब 14 से 15 राउंड फायर किए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। गनीमत रही कि इस हमले में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू कर दिया है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!