हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही (30) का निधन हो गया। बताया गया है कि मंगलवार देर रात घर पर ही इन्हें हार्ट अटैक आया। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने दिव्यांका के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हालांकि, दिव्यांका के परिवार की तरफ से अभी कोई बयान सामने नहीं आया। दिव्यांका मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली थीं। फिलहाल वह गुरुग्राम में रह रही थीं। उन्होंने सिंगर मासूम शर्मा के साथ भी कई गानों में काम किया है। उनके इंस्टाग्राम पर एक 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। उन्होंने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीसीए की। इसके बाद सिक्किम से MBA की। दिव्यांका का एक भाई हिमांशु, बहनें दिपांशु और जसमीत हैं। वे अपने माता-पिता और दादी के साथ फिलहाल गाजियाबाद में रह रहे हैं।
