पानीपत। पानीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला टीचर स्कूल बस की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि बस की टक्कर के बाद महिला सड़क पर दूर तक घसीटती चली गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे देखकर बस चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, महिला टीचर ने कुछ दिन पहले ही स्कूटी चलाना सीखा था। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर आगे की जानकारी और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
पानीपत में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में 35 वर्षीय लेडी टीचर की मौत हो गई। घर से तैयार होकर स्कूल जा रही टीचर को गोहाना बाईपास के पास तेज रफ्तार स्कूल बस ने कुचल दिया। टीचर बस के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गईं।
लोगों ने शोर मचाकर ड्राइवर से बस रुकवाई, मगर तब तक टीचर की मौत हो चुकी थी। लोगों ने उन्हें सिविल अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई, जिसे देखकर आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका एक बेटी मां थी।
हादसे वाली जगह पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। इसके चलते वहां अमूमन भी ट्रैफिक स्लो रहता है। हादसे के बाद कुछ देर के लिए तो वाहनों के पहिए थम गए। पुलिस ने एक-एक कर वाहनों को मौके से निकालवाया। करीब 1 घंटे तक यातायात इसी तरह प्रभावित रहा।
हादसे की सूचना मिलने पर मॉडल टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार से मृतका के बारे में जानकारी ली। परिवार ने बताया कि हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पता चला है कि यह बस न्यू इरा स्कूल की है। स्कूल प्रबंधन से संपर्क किया गया है। उसके ड्राइवर के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।
