हरियाणा के कॉलेजों में पिछले करीब एक महीने से चल रही UG कक्षाओं के दाखिले की प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। आज के बाद दाखिला लेने का मौका नहीं मिल पाएगा। करीब 11 दिन तक चली ओपन काउंसिलिंग के बाद भी कॉलेजों में काफी सीटें रिक्त बच गई हैं।।

हालांकि कॉलेजों में कक्षाएं लगनी शुरू हो चुकी हैं, लेकिन आज के बाद पढ़ाई पर फोकर रहेगा, क्योंकि पहले ही काफी वक्त निकल चुका है और कई कोर्स के दिसंबर में सेमेस्टर एग्जाम होंगे। बता दें कि हरियाणा के कॉलेजों में UG कक्षाओं में दाखिला लेने के लिए 1 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी।

विद्यार्थियों को 8 अगस्त तक ही ऑनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया था। वहीं दस्तावेजों की जांच के बाद 12 अगस्त को पहली मेरिट लिस्ट जारी की। 2 मेरिट लिस्ट लगने के बाद 26 अगस्त को ओपन काउंसिलिंग शुरू हुई। 11 दिन तक चली ओपन काउंसिलिंग होने के बाद कई कॉलेजों में सीटें फुल हो चुकी हैं।

लाखनमाजरा के महिला महाविद्यालय की बात करें तो यहां BA की 320 सीटें हैं, जिनमें से 301 सीटें रिक्त हैं। BCOM की 80 सीटों में से 8 पर, BSC नॉन मेडिकल की 100 सीटों में से 15 सीटों पर व BSC मेडिकल की 20 सीटों में से 12 पर ही दाखिला हो पाया है। इससे साफ है कि काफी सीटें रिक्त बची हुई हैं।

लाखनमाजरा के महिला महाविद्यालय के एडमिशन नोडल अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय से मिले निर्देशों के अनुसार 5 सितंबर तक ही ओपन कांउसिंलिंग जारी रहेगी। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया बंद हो जाएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!