आज स्वन्त्रता दिवस है। यह खुशियों भरा त्योहार होता है। इस दिन भारत देश को आज़ादी मिली थी। इस खास दिन में अपनों का मुंह मीठा भी जरूर करवाना चाहिए। ऐसे में आप तीन कलर से मिठाई बना इसमें देशभक्ति की मिठास घोल सकते हैं। यह त्योहार देश भर में मनाया जाता है। यह त्योहार बच्चे और बड़े सभी को पसंद आता है। तो इस मौके पर आज हम आपको तिरंगा कोकोनट बर्फी बनाने की रेसिपी बताते हैं…

आवश्यक सामग्री:

  • नारियल- 2 कप (कद्दूकस किया)
  • देसी घी- 1 बड़ा चम्मच
  • दूध- 1 कप
  • चीनी- 3/4 कप या स्वादानुसार
  • इलायची पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
  • हरा और नारंगी रंग- 1-1 चुटकी

बनाने की विधि:

  1. सबसे पहले एक पैन में 1/2 चम्मच घी गर्म करके उसमें नारियल 2 मिनट तक भूनें।
  2. फिर इसमें दूध डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।
  3. अब इसमें चीनी और इलायची पाउडर मिलाकर मीडियम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं।
  4. इसे आंच से उतार कर थोड़ा ठंडा होने रख दें।
  5. अब मिश्रण को तीन भागों में बांटें।
  6. फिर इसके एक भाग में हरा, दूसरे में नारंगी और ‌तीसरे भाग को सफेद ही रहने दें।
  7. अब प्लेट को घी से ग्रीस करके सबसे पहले हरे भाग का लेअर बनाए।
  8. उसके बाद सफेद और फिर नारंगी भाग की लेअर डालकर इसे हल्का सा दबाएं।
  9. अब इसे फ्रिज में 1-2 घंटे के लिए सेट होने दें।
  10. फिर इसे अपनी मनपसंद शेप में काट लें।
  11. लीजिए तिरंगा कोकोनट बर्फी बनकर तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!