चेन्नई के पास थिरुपुरुर के अरुलमिगु कंदस्वामी मंदिर से एक बड़ा ही अजीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक श्रद्धालु का करीब 1 लाख रुपये का महंगा आईफोन गलती से दान पेटी में गिर गया, इसके बाद जो हुआ उसकी उम्मीद तो किसी को नहीं थी।  मंदिर प्रशासन ने इस फोन को अपनी संपत्ति बताते हुए इसे वापस देने से इंकार कर दिया।

लोगों को तमिल फिल्म ‘पलयाथम्मन’ की याद आ गई, जिसमें एक महिला गलती से अपने बच्चे को मंदिर की ‘हुंडी’ (दान पेटी) में गिरा देती है।  हुंडी में गिरा बच्चा ‘मंदिर की संपत्ति’ बन जाता है। अब रियल लाइफ में भी कुछ ऐसा ही हो गया है। यह घटना 18 अक्टूबर की है जब दिनेश नाम का भक्त अपने परिवार के साथ मंदिर गया। दर्शन के बाद, उन्होंने कुछ पैसे डालने की कोशिश करते हुए गलती से अपना आईफोन दान पेटी में गिरा दिया।

जब श्रद्धालु दिनेश ने मंदिर के अधिकारियों से अपना फोन वापस करने का अनुरोध किया, तो उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि मंदिर में दान की गई सभी वस्तुएं भगवान मुरुगन की हैं। बताया गया कि मंदिर के अधिकारियों ने छह महीने बाद दान पेटी खोली, तो उन्हें आईफोन के साथ 52 लाख रुपये, 789 ग्राम सोना और 6,970 ग्राम चांदी मिली।


मंदिर के अधिकारियों ने दिनेश को फोन से अपना डेटा कॉपी करने की अनुमति देने की पेशकश की है, लेकिन डिवाइस को वापस करने से साफ इनकार कर दिया है। दिनेश ने अपना आईफोन वापस करने के लिए चेन्नई हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ ट्रस्ट विभाग में याचिका दायर की है। मंदिर के कार्यकारी अधिकारी कुमारवेल ने कहा कि हुंडी में गिरी किसी भी चीज को मंदिर और देवता का मानने की परंपरा का पालन किया जाएगा और फोन को मंदिर के पास ही रखा जाएगा।
 

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!