बिहार के कटिहार निवासी प्रत्यक्षदर्शी श्रवण का कहना है कि धमाका उनसे करीब 40 मीटर दूर एक कमरे में हुआ। एयर कंडीशन वाले कमरे में रखे केमिकल के डिब्बों में विस्फोट के साथ ही जोरदार धमाका हुआ। बिहार के कटिहार निवासी प्रेमनाथ और उत्तर प्रदेश के काशगंज निवासी धर्मवीर की चीखें सुनाई दीं।

धुएं के कारण कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। लेकिन डिस्पोजल पर तैनात कर्मचारियों ने जिस कमरे में हादसा हुआ, उसकी खिड़कियां और दरवाजे तोड़ दिए। लेकिन तब तक दोनों कर्मचारियों (प्रेमनाथ और धर्मवीर) की मौत हो चुकी थी।

वीटा चौक से पीरबोधी डिस्पोजल तक बरसाती नाले की पाइप की सफाई और मरम्मत का काम 2 महीने से चल रहा है। पाइप में हुई टूटफूट की मरम्मत के लिए पर्माइट कॉर्प केमिकल ठेकेदार की और से मंगवाकर डिस्पोजल के कमरे में रखा गया था। दिनभर काम करने के बाद दोनों कर्मचारी कमरे में सोने गए थे। रात को करीब 1 बजे हादसा हो गया।

पुरानी सब्जी मंडी के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि पीरबोधी डिस्पोजल पर रखे केमिकल बॉक्स में ब्लास्ट हुआ है। जिसके कारण 2 कर्मचारियों की मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। दोनों के परिवार वालों को सूचना देकर बुलाया गया है। परिजन पहुंचने के बाद बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!