रोहतक के सिविल अस्पताल रोहतक के एसएमओ डॉ. संदीप ने लाखनमाजरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि उन्हें मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम के साथ बिना डिग्री के इलाज करने वाले डॉक्टरों की जांच के लिए नियुक्त किया गया था। संयुक्त टीम ने गांव बैंसी स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारा। वहां एक डॉक्टर मिला, जब उससे दस्तावेज मांगे गए तो उस डॉक्टर ने स्टेट आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिकल काउंसिल बिहार का सर्टिफिकेट दिखाया।
वहां मिले चिकित्सक ने बताया कि उन्होंने यह जगह किराए पर लेकर क्लीनिक किया हुआ है। क्लीनिक में एलोपैथिक दवाईयां भी मिली। वहीं एलोपैथिक दवाईयों से ईलाज भी किया जा रहा था। जो बिना डिग्री व लाइसेंस के ईलाज करके मरीजों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा था। जिसके आधार पर आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लाखनमाजरा थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।
