बीजेपी नेता और यूपी के खेल, युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने गुरुवार को अजीबोगरीब बयान दिया हैं।उन्होंने दावा किया कि डीजल और पेट्रोल की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, बल्कि देश की 95 फीसदी जनता पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल ही नहीं करती हैं।उन्होंने कहा कि देश में लोगों की आमदनी बढ़ी है। उस हिसाब से डीजल-पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं, पेट्रोल-डीजल और महंगा होना चाहिए।

मंत्री उपेंद्र तिवारी यूपी के उरई में आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में बनाए जा रहे अमृत महोत्सव से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। यहां उनसे बेरोजगारी और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सवाल किए गए, जिस पर उन्होंने अजीबोगरीब प्रतिक्रिया दी ,उन्होंने वहां पर सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने कहा कि देश में मोदी और प्रदेश में योगी द्वारा विकास की गंगा बह रही है।सरकार मुफ्त शिक्षा, मुफ्त वैक्सीन और मुफ्त राशन दे रही है। किसी भी प्रकार की कोई चीज डीजल-पेट्रोल से नहीं वसूल की जा रही है।देश की 95 फीसदी जनता पेट्रोल-डीजल का उपयोग नहीं करती है। सिर्फ मुठ्ठीभर लोग ही पेट्रोल-डीजल का इस्तेमाल कर रहे है। उस हिसाब से डीजल-पेट्रोल के दाम बहुत कम हैं, पेट्रोल-डीजल और महंगा होना चाहिए।

जब पत्रकारों ने प्रदेश के मंत्री से बेरोजगारी को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि पहले पीसीएस बनाने की फैक्ट्री समाजवादी पार्टी के कार्यालय में थी, लेकिन योगी जी की सरकार में जो मेहनत करेगा और परीक्षा पास करेगा, वही अधिकारी बनेगा।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!