जिला रोहतक पुलिस कि टीम ने आज साइबर जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में इंटरनेशनल वेटरनरी इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर, बहुअकबरपुर एरिया, आईएमटी एरिया गांव भालौठ, लाखनमाजरा एरिया महिला कालेज में साइबर अपराध एवं यातायात नियमों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान रोहतक पुलिस की टीम द्वारा संस्थान के छात्रों, जूनियर एवं सीनियर डॉक्टरों को साइबर अपराध से बचाव तथा सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
प्रभारी थाना बहुअकबरपुर ने, प्रभारी थाना लखनमाजरा व प्रभारी थाना आईएमटी व एएसआई राजेश कुमार, ट्रैफिक पुलिस रोहतक द्वारा अपने अपने एरिया मे साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी देते हुए सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस टीम ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर, फर्जी कॉल, मैसेज, लिंक, सोशल मीडिया अकाउंट, ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड एवं अन्य माध्यमों से ठगी का शिकार बनाते हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, सीवीवी, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।
इसके साथ ही छात्रों एवं डॉक्टरों को सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल करने, मजबूत पासवर्ड रखने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का प्रयोग करने तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने के बारे में जागरूक किया गया। साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट पहनकर दोपहिया वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने के संबंध में जागरूक किया गया।
रोहतक पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि साइबर अपराध से बचने के लिए स्वयं जागरूक रहें और अपने परिवार, दोस्तों तथा आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।